उच्च क्षमता तार के करंट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा

उच्च क्षमता तार के करंट में आया युवक, गंभीर रूप से झुलसा

कटिहार मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में बिजली ठीक करने के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल युवक की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के दोगच्छी केवाला निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है. रोहित शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों में वीडियोग्राफी का काम करता है. घायल रोहित कुमार ने बताया कि वह नवाबगंज गांव में एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने गया था. गांव के ही बीरबल कुमार मंडल ने उसे कुछ देर के लिए अपने पास बुलाया. आरोप है बीरबल ने उसे बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ने को कहा. रोहित ने बताया कि वह पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर नीचे उतर आया और चेंजर को सटाने की कोशिश की. बिजली नहीं आयी. बीरबल कुमार मंडल ने उसे बताया कि लाइट सप्लाई काट दी गई है. बेफिक्र होकर फिर से पोल पर चढ़कर चेंजर सटा देने को कहा. रोहित के अनुसार जब वह दोबारा पोल पर चढ़ा तो उसे करंट का एहसास हुआ. उसने ऊपर से ही बीरबल को बताया कि तार में करंट आ रहा है. बीरबल ने उसे भरोसा दिलाया कि सप्लाई कटी हुई है. सिर्फ मैग्नेटिक के कारण हल्का झटका लग रहा है. जैसे ही वह चेंजर सटाने की कोशिश करने लगा. 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. इस हादसे में रोहित की पीठ और एक हाथ बुरी तरह झुलस गया. पोल से नीचे गिरने के कारण उसके दोनों पैरों में भी गंभीर चोट आई है. उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >