कुरसेला कुरसेला में बुधवार शाम तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. आंधी से आम, लीची फलों के गिरने से बगान मालिकों को नुकसान उठाना पड़ा है. तेज हवा के असर से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी. शाम सात बजे से गुरुवार दोपहर दो बजे तक लगभग सोलह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही. बाधित बिजली आपूर्ति के बीच उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. तेज आंधी के प्रभाव से अनेकों जगह बिजली पोल झुक गया. बिजली आपूर्ति बहाल करने में घंटों का समय लग गया. बारिश के साथ तेज आंधी से मक्का, गेहूं आदि फसलों का नुकसान पहुंचा है. पके फसलों की तैयारी बाधित हो गया. खेतों में काट कर रखे गये फसलों को पानी आंधी से क्षति पहुंचने की जानकारी मिली है. असमय आंधी बारिश से किसानों की फसल तैयारी में परेशानी को बढ़ा दिया है.
कुरसेला में आंधी- बारिश से 16 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
कुरसेला में आंधी- बारिश से 16 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
