अमर जवान चौक अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, सभी दुकानें हटाने का दिया निर्देश

अमर जवान चौक अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, सभी दुकानें हटाने का दिया निर्देश

कटिहार सहायक थाना क्षेत्र स्थित अमर जवान चौक इन दिनों अतिक्रमण व अव्यवस्थित यातायात के कारण गंभीर जाम की समस्या से जूझ रहा है. चौक पर अस्थायी बस स्टैंड व सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से दुकानें लगाए जाने के चलते हालात ऐसे बन जाते हैं कि एक बार जाम लगने पर वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसको लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है. इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से गुरुवार को अमर जवान चोक का निरीक्षण किया और जाम से निजात दिलाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की. निरीक्षण के दौरान एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव, नगर आयुक्त संतोष कुमार पहुंचे और पूरे वस्तु स्थिति का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने मौके पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से बातचीत की. उन्हें जल्द से जल्द वहां से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने और बसों के अनियमित ठहराव के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है. नगर आयुक्त ने बताया कि इसी स्थान पर सरकारी लाइब्रेरी स्थित है. वहीं बसों के रुकने व यात्रियों के चढ़ने-उतरने की व्यवस्था भी है. जिससे लाइब्रेरी का मुख्य गेट पूरी तरह से छुप जाता है. साथ ही दोनों किनारों पर अतिक्रमण होने से स्थिति और बिगड़ गई है. जिससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है. उन्होंने कहा कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए रणनीति बनाई गई है. जिसके तहत अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ बसों के संचालन को भी व्यवस्थित किया जायेगा. प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस क्षेत्र में सख्त कार्रवाई देखने को मिलेगी. साथ ही पैदल चलने वालो को लेकर सुगम व्यवस्थित इंतजाम भी किये जायेंगे. ताकि आमलोगों को जाम की समस्या से पूरी तरह राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >