बारसोई महानंदा नदी में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

बारसोई महानंदा नदी में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

बारसोई प्रखंड के खुराधार गांव के निकट धचना तियर टोला से होकर बहने वाली महानंदा नदी में तैरते हुए एक व्यक्ति का शव सोमवार को स्थानीय लोगों को दिखाई दिया. जिसकी सूचना लोगोंं ने बारसोई पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर जांच में जुट गयी. इस संबंध में थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >