अमदाबाद थाना क्षेत्र के गोविंदपुर ढलान से एससी- एसटी एक्ट एवं मारपीट व फसल लूट के आरोपित को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया की खट्टी भवानीपुर के एक व्यक्ति ने तालेब उर्फ अबू तालिब गांव बबला बन्ना पर मारपीट कर उसकी फसल लूट लेने सहित एससी एसटी एक्ट के तहत अमदाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. इसी परिपेक्ष में गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर ढाला के पास से एसआई इन्द्रमणि महतो ने आरोपित को गिरफ्तार किया. जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मौके पर एसआई उमेश कुमार सिंह, एसआई नंदूराम, पीएसआई जैकी कुमार, एएसआई अमित कुमार कश्यप मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
