दानवीर भामाशाह की 479वीं जयंती धूमधाम से मनायी

दानवीर भामाशाह की 479वीं जयंती धूमधाम से मनायी

कटिहार शहर के यज्ञशाला मैदान परिसर में बुधवार को भामाशाह की 479वीं जयंती बड़े ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंजन पोद्दार ने की. विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य लोग शामिल हुए. जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग और योगदान की सराहना की. भामाशाह का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है. जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने कहा कि भामाशाह ने देश और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निरंजन पोद्दार ने कहा कि भामाशाह ने अपने मित्र महाराणा प्रताप की सहायता के लिए अपनी पूरी संपत्ति तक दान कर दी. मेवाड़ की रक्षा संभव हो सके. जदयू नेता सतीश ठाकुर, मुकेश सिंह, पवन पोद्दार, अमित साह, अंकित कुमार, संजीव महेश्वरी, श्याम लाल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान भामाशाह के आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >