ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की कटकर मौत

ट्रेन की चपेट में आकर किशोरी की कटकर मौत

कुरसेला कटिहार- बरौनी रेलखंड के कुरसेला रेल स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल एसआरडी गर्ल्स स्कूल के समीप बुधवार को रेल ट्रैक पार करने के क्रम में किशोरी की ट्रेन के चपेट में आकर कट कर मौत हो गयी. मृत किशोरी संगम कुमारी (15) पिता गोपाल चौधरी थाना क्षेत्र के तीनघरिया गांव की निवासी थी. जानकारी अनुसार किशोरी के मौत के बाद उनके शव को परिजन ट्रैक से उठा कर लेकर चले गये. बताया गया कि किशोरी मंद बुद्धि के साथ दिव्यांग थी. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >