वेतन नहीं मिलने से फीका हुआ शिक्षकों का दशहरा

वेतन नहीं मिलने से फीका हुआ शिक्षकों का दशहरा

मनिहारी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे है. सरकारी विद्यालयों में कार्यरत बीपीएससी से नियुक्त प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक विगत तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहे है. स्थिति यह है कि इस वर्ष उनका दशहरा और दुर्गापूजा का पर्व फीका पड़ गया. विभागीय दिशा-निर्देश के अनुसार सभी प्रधानाध्यापकों और प्रधान शिक्षकों को 25 सितंबर 2025 तक माह सितंबर तक का वेतन हर हाल में भुगतान कर दिए जाने की बात कही गई थी. लेकिन वेतन नहीं मिला. प्रधान शिक्षक नीलम शर्मा, संजय पांडेय, शशि भूषण सिन्हा, संतोष पासवान, मृगेंद्र चौधरी, सतीश ,अरुण पासवान, राकेश पासवान, किरण कुमारी, अर्चना कुमारी आदि ने जल्द वेतन देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >