मनिहारी जिला जदयू अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने सुमति देवी को जदयू जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है. जिला जदयू अध्यक्ष ने मनोनयन पत्र दिया है. सुमति देवी वर्तमान में जिला परिषद सदस्य है. पूर्व में नारायणपुर पंचायत की मुखिया रह चुकी है. जदयू जिला उपाध्यक्ष सुमति देवी ने जिला जदयू अध्यक्ष समेत प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है. जदयू के संगठन को मजबूत करने की बात कही. मनिहारी के जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
