मैट्रिक में बेहतर परिणाम वाले छात्रों को किया सम्मानित

मैट्रिक में बेहतर परिणाम वाले छात्रों को किया सम्मानित

बलिया बेलौन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेशपुर के प्रधानाध्यापक मिन्हाज आलम ने बताया कि बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया. स्थानीय छात्र अयान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. 417 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है. उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिन्हाज ने छात्र को मिठाई खिलाकर व आशीर्वाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया. अयान के पिता जहमत इस सफलता को लेकर खुशी व्यक्त किया. उन्होंने कहा की अयान शुरू से ही एक मेहनती व अनुशासित छात्र रहे हैं. आशा व्यक्त किय कि अयान भविष्य में भी इसी तरह कड़ी मेहनत कर उच्च पदों पर आसीन होंगे. विद्यालय के गणमान्य लोग, शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >