उमवि सिरंडा के चार छात्राओं का एनएमएमएसएस में चयन

उमवि सिरंडा के चार छात्राओं का एनएमएमएसएस में चयन

– कक्षा नवीं से बारहवीं तक बारह हजार प्रतिवर्ष मिलेगा छात्रवृति कटिहार उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरंडा प्राणपुर के चार छात्राओं का एनएमएमएसएस नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम 2025 के लिए चयन किया गया है. अब इन सभी छात्राओं को कक्षा नवीं से कक्षा बारहवीं तक प्रतिवर्ष बारह हजार रुपये की दर से छात्रवृति प्रदान किया जायेगा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरंडा के प्रधानाध्यापक सुमन कुमार प्रभात ने बताया कि उनके विद्यालय के वर्ग अष्ठम में अध्ययनरत चार छात्राओं में अंजलि कुमारी, निशा कुमारी, मीनू कुमारी एवं शिवानी कुमारी का चयन नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम 2025 में हुआ है. 16 नवम्बर 2025 को उक्त परीक्षा में भाग ली थी. चयन छात्राओं को कक्षा नवम से बारहवीं तक नियमित अध्ययनरत रहने पर नियमानुसार बारह हजार रुपये प्रति वर्ष की दर से छात्रवृति प्रदान की जायेगी. विद्याथियोंकी इस उपलब्धि में उनके कठीन परिश्रम व शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. बच्चों के प्रेरणाश्रोत विषय आधारित तैयारी में वर्ग शिक्षिका संजू कुमारी का योगदान अधिक सराहनीय रहा. बच्चों की इस उपलब्धि पर शिक्षिका रेखा कुमारी, गीताजंलि, काजेरी मंडल, शंकरी कुमारी, मनोज सुमन, अंजलि कुमारी, अमरनाथ झा, अरविंद कुमार, अखलाखकुरर्हमान, महबूबा बानो गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. शिक्षकों ने सभी सफल छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >