महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

कुरसेला बढ़ती महंगाई के खिलाफ काग्रेसियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया. महंगाई के मुद्दे को प्रमुखता से रखते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि आमजनों के उपयोग के आवश्यक वस्तुओं के कीमतों में बेतहासा वृद्धि हो रही है. महंगाई के मार से जनता बेहाल है. केन्द्र सरकार महंगाई पर तत्काल अंकुश लगाये. ताकि महंगाई से जनता को राहत मिल सके. सरकार के विरोध में उपस्थित नेता कार्यकर्ताओं ने विचारों को रखा. पुतला दहन कार्यक्रम पर कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, समेली प्रखंड अध्यक्ष संतोष सुमन, अशोक मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >