कटिहार एसपी ने गुरुवार को अपने वेश्म में जनसुनवाई की. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लोग समाहरणालय पहुंचे तथा समस्याओं को लेकर एसपी शिखर चौधरी को आवेदन दिया. आमलोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित जनता दरबार में एसपी ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना. विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखी. एसपी ने प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निष्पक्ष तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाय. जनता दरबार में जमीन विवाद, आपसी मारपीट, धोखाधड़ी सहित अन्य कई मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आयी. एसपी ने कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कराया. जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित थानों को शीघ्र कार्रवाई करने का आदेश दिया.
एसपी ने लोगों की समस्या के समाधान को पदाधिकारियों को दिया निर्देश
एसपी ने लोगों की समस्या के समाधान को पदाधिकारियों को दिया निर्देश
