संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया जौहर

संकुल स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया जौहर

कटिहार शिक्षा विभाग, खेल विभाग व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को संकुल स्तर पर मशाल”” प्रतियोगिता का आयोजन प्लस टू गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में समारोह पूर्वक हुआ. मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ उमेश कुमार, संगीत शिक्षिका डॉ कंचन प्रिया, गांधी मवि प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. विद्यालय के छात्राओं ने गणेश वंदना, मंगल गान पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति की गयी. कक्षा दसवीं की छात्रा रचना कुमारी के द्वारा मंगल गान व कक्षा नवमी की छात्रा रिया कुमारी, बेबी कुमारी, भूमिका कुमारी, दिव्या कुमारी, जाह्नवी कुमारी के द्वारा मंगल गान पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का मंत्रमुग्ध कर दिया. प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, साइकलिंग, कबड्डी, फुटबॉल व वॉलीबॉल के अंडर-14 एवं अंडर-16 के बालक- बालिका शामिल हुए. कार्यक्रम की सफलता के लिए कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल शिक्षक, सामाजिक विज्ञान शिक्षक सुमन कुमार की भूमिका प्रशंसनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >