प्रतिनिधि, कटिहार मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 से वंचितछात्र-छात्राओं को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक और मौका दे दिया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गयी है. मैट्रिक परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राएं 12 अप्रैल तक समिति के ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते है. मैट्रिक की विशेष परीक्षा में नियमित कैटेगरी के वे विद्यार्थी शामिल हो सकते है. जिन्होंने सेंटअप परीक्षा तो उत्तीर्ण कर ली है, लेकिन किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे. साथ ही वैसे परीक्षार्थी, जो दो विषयों में फेल हो गये थे. वे कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकते है. सभी कोटि के लिए अलग अलग परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है. विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होगा. जबकि 31 मई तक रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
