दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता मशाल का हुआ भव्य समापन
कोढ़ा. प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता मशाल का मंगलवार को भव्य समापन हुआ. इस प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न संकुलों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान मौजूद रही. इनके साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, भाजपा बीस सूत्री कार्यक्रम के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोढ़ा के प्राचार्य कृष्ण कुमार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी. प्रतियोगिता में अंडर 14 (यू-14) और अंडर 16 (यू-16) आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने 100 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, थ्रो बॉल, कबड्डी, साइक्लिंग सहित कई स्पर्धाओं में भाग लिया. प्रतियोगिता का उद्देश्य जिला स्तर के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना था, जिसमें अनेक प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना स्थान सुनिश्चित किया.जिला स्तर के लिए चयनित खिलाड़ी इस प्रकार रहे
100 मीटर दौड़ नाजिया प्रवीण, सत्यम कुमार, 60 मीटर दौड़ इमरान, जिया कुमारी, लंबी कूद जूली कुमारी, संजीव कुमार, कविता कुमारी, 600 मीटर दौड़ मनीषा कुमारी, जैकी रजा, 800 मीटर दौड़: अंजली कुमारी, राजा कुमार, थ्रो बॉल सचिन कुमार, मानवी कश्यप, सोहेल तनवीर, रिया कुमारी, कबड्डी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीमें साइक्लिंग मुन्नी कुमारी, आकाश दीप, कृष्ण कुमार, सुष्मिता कुमारी रही. प्रतियोगिता को सफल बनाने में लेखापाल राजआनंद भारती, सहायक शिक्षक राकेश कुमार, उज्ज्वल कुमार, धीरेन्द्र कुमार सिंह, रोहित कुमार, दिलीप कुमार, अमित कुमार, शिवानी कुमारी, रीता कुमारी, श्वेता कुमारी, निष्ठा कुमारी, श्रेया कुमारी, अजीत कुमार, सुमन कुमार, पवन कुमार झा, भारती कुमारी, कौशल कुमार, संजय कुमार सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
