सोनिका व चंदा ने राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह पक्की की

सोनिका व चंदा ने राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह पक्की की

कोढ़ा पूर्णिया में आयोजित 17वीं सीनियर, जूनियर व सब-जूनियर स्टेट रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप में कोढ़ा प्रखंड की दो बेटियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है. इस प्रतियोगिता में बिहार के 25 जिलों से आए साइक्लिस्ट प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. जिला साइक्लिंग एसोसिएशन के बैनर तले शामिल कोढ़ा प्रखंड के मनकी मड़वा नजरान चौकी की छात्रा सोनिका कुमारी व चंदा कुमारी ने राज्य स्तरीय साइक्लिंग प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह पक्की कर सबका ध्यान आकर्षित किया. दोनों छात्राओं की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक महानंद पंडित ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे कोढ़ा प्रखंड के लिए गर्व की बात है. हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी ये छात्राएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायेंगी. राज्य साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव डॉ कौशल किशोर सिन्हा, कटिहार डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार, उपेंद्र कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, राजेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >