सघन जांच में विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सघन जांच में विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

डंडखोरा डंडखोरा पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक बाइक की डिक्की में अंग्रेजी शराब को छुपाकर ले जा रहा था. पुलिस ने युवक के पास से विभिन्न ब्रांडों की कुल 9.285 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान अजित कुमार 19 वर्ष, पिता मंगल साह, साकिन रौतारा पीपाड़ा थाना मुफ्फसिल के रूप में हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार युवक अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है. डंडखोरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सघन जांच अभियान चलाया. संदिग्ध बाइक को रोका और उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान बाइक से 180 मिली 12 पीस, 375 मिली 17 पीस, 375 मिली 2 पीस बरामद हुई है. पुलिस कुल तीनों ब्���ांडों की 9.285 लीटर शराब जब्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >