देशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सालमारी पुलिस ने लोधिया चौक बांस झाड़ी के समीप एक साइकिल सवार जो झोला लेकर भाग रहा था, पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया.

बलिया बेलौन. सालमारी पुलिस ने सोमवार की रात गस्ती के दौरान लोधिया चौक बांस झाड़ी के समीप एक साइकिल सवार जो झोला लेकर भाग रहा था, पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से छह लीटर देसी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है. सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान एक साइकिल सवार भाग रहा था. तलाशी लेने पर उनके झौला से छह लीटर देसी शराब शराब बरामद की है. पूछताछ के क्रम में अपना नाम कमल कुमार शर्मा 32 वर्ष पिता प्रदीप शर्मा ग्राम लोधिया थाना सालमारी का रहने वाला बताया है, मध निषेध कानून के तहत मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को कटिहार न्यायालय भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >