कटिहार के फलका से अली अहमद की रिपोर्ट Katihar News : फलका थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि रंगकोल स्थित नहर के समीप एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में देसी शराब लेकर गुजरने वाला है. सूचना मिलते ही फलका थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जिसके पास से 42 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम बंसी मंडल बताया, जो रंगकोल का निवासी है. फलका थाना अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Katihar News : 42 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
फलका थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
