अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण में अनियमितता

अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण में अनियमितता

– डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग आजमनगर करोड़ों की लागत से अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण में अधिकारियों की अनुपस्थिति में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी तथा मनमाने ढंग से संवेदक कार्य कर रहा है. प्रखंड सह अंचल कार्यालय आजमनगर में भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है. अनियमितताओं को लेकर इन दिनों ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है. सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है. इस भवन से लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा मिलने की उम्मीद है लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों ने पूरे मामले को गंभीर चिंता का विषय बना दिया है. ग्रामीणों का आरोप है संवेदक द्वारा निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहे है. भवन की मजबूती और टिकाऊपन पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. संवेदक द्वारा उपयोग में ले रहे किसी श्याम स्टील नामक सरिया का उपयोग किया जा रहा है. रिंग की दूरी पर भी कुछ लोगों द्वारा सवाल खड़े किए गए हैं. जेई एवं अधिकारियों की अनुपस्थिति में गुणवत्ता मानकों को दरकिनार करते हुए संवेदक द्वारा मनमानी ढंग से काम किया जा रहा है. डीएम से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. समाज सेवी संतोष कुमार ठाकुर व ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कार्य स्थल पर ना ही सूचना पट लगाई गई है और ना ही संवेदक एवं उनके मुंशी द्वारा किसी भी तरह की कोई सही जानकारी दी जा रही है. निर्माण की निगरानी करने वाले संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोगों कहा, मामले में जेई एवं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से संवेदक द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है. डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >