110 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

110 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

आजमनगर आजमनगर पुलिस ने 110 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. आजमनगर पुलिस को गुप्त गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर देशी शराब बेचता है. सूचना के सत्यापन के लिए नया टोला पस्तिया पंचायत बघोडा में जांच की. जांच के क्रम में देखा कि एक तस्कर देशी शराब बेचने का काम कर रहा है. पुलिस को देख भागने लगा. खदेड़ कर पकड़ा और नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम इंचु कुमार विश्वास पिता स्व मनोज विश्वास बताया. घर की तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में घर में रखे कुल 110 लीटर देशी शराब बरामद किया गया. तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि 110 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >