10 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

10 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, कटिहार नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कर्पूरी बाजार में छापेमारी कर शराब विक्रेता को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना अध्यक्ष सुमन सिंह के निर्देश पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार ने पुलिस दलबल के साथ कर्पूरी बाजार में छापेमारी की. इस दौरान संजय राम पिता सुधो राम मंगल बाजार निवासी को दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >