दस लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

दस लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

फलका फलका थाना क्षेत्र में गश्ती पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फुलडोभी गांव में एक व्यक्ति अवैध देसी शराब लेकर कहीं जा रहा है. पुलिस टीम सक्रिय हो गयी. नहर के समीप मुस्लिम टोला पहुंचकर घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक का झोला लेकर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस बल की तत्परता से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उसके झोले से दो प्लास्टिक गैलन में करीब दस लीटर देसी शराब बरामद की गयी. जिसे जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम अनिल मलाकार, माली टोला, फुलडोभी बताया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के खिलाफ बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >