नाबालिग के बंध्याकरण मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से शोकॉज

नाबालिग के बंध्याकरण मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से शोकॉज

आजमनगर पिछले दिनों एक नाबालिग लड़की का बंध्याकरण मामले में आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी से शोकॉज पूछा गया है. मामला सामने आने के बाद प्रभात खबर अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. ख़बर छपते ही मामले को संज्ञान में लेते हुए सिविल सर्जन ने एक पत्र जारी करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आजमनगर से शोकॉज पूछा है. उक्त मामले में बताया गया है कि उक्त महिला के पति तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक की मिली भगत से एक नाबालिग का बंध्याकरण कर दिया गया है. किस परिस्थिति में इस तरह कि घटना हुई है. पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर सिविल सर्जन कटिहार के द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है. गौरतलब है कि उक्त मामले में पीड़िता ने आजमनगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >