रौतारा पुलिस ने छापेमारी कर 300 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद कर भट्टी नष्ट किया

रौतारा पुलिस ने छापेमारी कर 300 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद कर भट्टी नष्ट किया

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को 20 लीटर देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर किया है. थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान लगभग 300 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की तथा मौके पर मौजूद तीन शराब बनाने वाली भट्टियों को नष्ट कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >