कुरसेला अयोध्यागंज बाजार टेंगरिया टोला के हत्या घटना के सौलह दिन गुजर जाने के बाद भी नदी कोसी से सतीश के शव का तलाश जारी है. नदी के उफान के बीच एसडीआरएफ दल कोसी, गंगा नदी में शुक्रवार को शव को तलाश करने में लगी रही. गंगा, कोसी के तमाम संभावित जगहों पर मृत किशोर के शव का तलाश किया जा रहा है. नाव से अयोध्यागंज बाजार के स्थानीय लोगों ने संगम के आसपास कई जगहों पर शव का तलास किया था. एसडीआरएफ की टीम मोटर वोट से शव का तलाश कर चुकी है. मृतक की मां और परिवार का मांग है कि उसके बेटे का शव चाहिए. कैंडल मार्च के प्रदर्शन के दरम्यान सामूहिक रुप से शव की बरामदगी व हत्या घटना में संलिप्त आरोपितों के शीघ्र गिरफ्तारी का मांग किया गया था. उसके बाद अयोध्यागंज बाजार के ग्रामीणों का एक शिष्ट मंडल एसपी कार्यालय जाकर हत्या घटना में मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा था. मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी ने कटरिया गांव जाकर हत्या घटना के संबंध में जांच किया था. उन्होंने नदी के प्रवाह की जानकारी ली थी. एसपी के निर्देश पर एसडीआरएफ दल को कोसी, गंगा नदियों में शव को तलाश करने में लगाया है. नदियों के उफान में शव को तलाश कर पाना चुनौती पूर्ण कार्य है. अब देखना यह है कि कब तक मृत सतीश का शव बरामद हो पाता है. उधर मृतक की मां को पुत्र के शव बरामदगी होने की आस बंधी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
