चुनाव को ले सीमावर्ती इलाकों में नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश

पूर्णिया जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों के साथ एक आदर्श थाना कोढ़ा के कार्यालय कक्ष महत्वपूर्ण बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गयी.

चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक

कोढ़ा. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्णिया जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों के साथ एक आदर्श थाना कोढ़ा के कार्यालय कक्ष महत्वपूर्ण बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गयी. मीटिंग में कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के अलावा बार्डर क्षेत्रों के थाना अध्यक्ष रूपक रंजन सिंह समेत अन्य थाना अध्यक्ष मौजूद रहे. बैठक में चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने, अंतरराज्यीय सीमाओं की निगरानी की चौकसी बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने संबंधित थाना अध्यक्षों एवं प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे सीमावर्ती इलाकों में नियमित गश्ती बढ़ाएं और खुफिया तंत्र व अन्य पुलिसिया गतिविधियों को सक्रिय करने का दिशा-निर्देश दिया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. संबंधित थानाध्यक्ष के बीच बेहतर समन्वय बनाकर चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर बल दिया गया. चुनाव के दौरान सीमावर्ती सड़क से गुजरने वाली सड़क मार्गों पर सभी वाहनों पर विशेष रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का दिशा-निर्देश दिए गये. ताकि किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति जनक वस्तुएं पर पूर्ण रूप से रोक लगायी जा सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >