सहयोग शिविर की तैयारियों का एसडीओ ने लिया जायजा

सहयोग शिविर की तैयारियों का एसडीओ ने लिया जायजा

– बारसोई प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक बारसोई सहयोग शिविर को लेकर बुधवार को बारसोई में एसडीओ राजू कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. शिविर की तैयारियों, आमलोगों की सुविधाओं तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी. एसडीओ राजू कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सहयोग शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ श्यामसुंदर साह, सीडीपीओ बबीता कुमारी, जीविका बीपीएम हिमांशु कुमार, कल्याण पदाधिकारी सहित पंचायत के मुखिया, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों के त्वरित निष्पादन तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने को कहा गया. एसडीओ ने कहा कि सहयोग शिविर सरकार और आमलोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम है. शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने का प्रयास किया जायेगा. अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी. शिविर को सफल बनाने को लेकर आवश्यक सुझाव साझा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >