चार-पांच अप्रैल को होगी सत्संग अधिवेशन

चार-पांच अप्रैल को होगी सत्संग अधिवेशन

डंडखोरा प्रखंड के सौरिया पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर के समीप बरुआ टोला में आगामी चार एवं पांच अप्रैल को होने वाले सत्संग को लेकर भूमि पूजन किया गया. शुक्रवार को माधवानंद जी महाराज, रामचंद्र बाबा ने भूमि पूजन कराया. इस मौके पर जिला संतमत सत्संग समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा, मंत्री कमल प्रसाद मंडल, अंकेक्षक रामस्वरूप सिंह, ताराचंद महतो, धीरज महतो, चुनचुन प्रसाद महतो, ओमप्रकाश मल्लिक मौजूद थे. अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि चार एवं पांच अप्रैल को सत्संग होना है. जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है. साधु संतों एवं श्रद्धालुओं के लिए सारी व्यवस्था की जा रही है. इस मौके पर सत्यनारायण पासवान, बनवारी दास, रघुनाथ मंडल, बाबूलाल महतो, प्रकाश महतो, अवधेश महतो, उमेश महतो सहित बड़ी संख्या में सत्संग प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >