कटिहार सर्व एकता संघ न्यू मार्केट समिति दुर्ग पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ व विशेष तरीके से माता रानी के बाल रूप की प्रतीक नवजात कन्या के हाथों फीता खुलवाकर तथा समाज के बुजुर्ग व वरिष्ठ लोगों के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन, नारियल चढ़ाकर ढोल नगाड़े तथा गाजे बाजे के साथ शुभारंभ किया. मिठाइयां बांटी गई और सभी लोगों को माता रानी के प्रतीकात्मक अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता भास्कर सिंह ने बताया कि संघ इस वर्ष अपना 50वां वर्षगांठ मना रहा है. कहा, पंडाल दक्षिण भारत के एक मंदिर के रूप में है जो पौराणिक सनातनी चिन्ह के रूप में है. बिहार और बंगाल के कारीगर के द्वारा बनाया गया है. 10 लाख से पंडाल बना है. मंदिरों में कन्या का पूजन हम 9 दिनों तक देवी के रूप में मूर्ति स्थापित करके करते हैं. संरक्षक लड्डू प्रसाद गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, प्रो प्रभु लाल नारायण दास, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह, प्राणपुर प्रखंड प्रमुख अमित शाह, विशाल राणा, पार्षद मुर्तजा, मनोज राय, भाजपा नेता बबलू गुप्ता, निखिल सिंह, अभिषेक सिंह, शिक्षक नेता सुमित सिंह, मनीष सिंह मोनू, दिलीप राय, अशोक गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
