मनिहारी में सरस्वती पूजा धूमधाम के साथ मनायी गयी

मनिहारी में सरस्वती पूजा धूमधाम के साथ मनायी गयी

मनिहारी सरस्वती पूजा मनिहारी में शुक्रवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया. सरस्वती पूजा को लेकर छात्र – छात्रों में काफी उत्साह देखा गया. सभी शिक्षण संस्थानों में पूजा की गयी. सरस्वती प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. सरस्वती शिशु शिक्षा मंदिर में पूजा की गयी. मौके पर प्राचार्य सुशोल यादव, अजय मंडल आदि मौजूद थे. गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल में सरस्वती प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में पूजा की गयी. मौके पर प्रबंधक न्यासी रामेश्वर पांडे, डाॅ ओमप्रकाश पाण्डे, जयनारायण राय, रूमा गुहा, श्वेता कुमारी, राजकुमार यादव, बिरबल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >