कुरसेला क्षेत्र में विद्या की अधिष्ठात्री सरस्वती पूजा आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में है. सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा आयोजन को लेकर आस्था के भक्ति भाव की धूम बनी हुई है. नगर पंचायत के कुरसेला बस्ती में पौराणिक प्रसिद्ध सरस्वती मंदिर में पूजा आयोजन की तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा है. प्रतिमा स्थापन के साथ भक्ति भजनों पर अधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति के लोग तल्लीनता से कार्य में जुटे हुए है. बल्थी महेशपुर के कालिका मंदिर परिसर स्थित सरस्वती मंदिर में पूजा आयोजन की तैयारी पुरी कर ली गयी है. मंदिर मे संगमरमर की सरस्वती के प्रतिमा का स्थापन विगत वर्ष किया है. शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा आयोजन को लेकर विविध तरह के पंडाल तोरणद्वार बनाया गया है. पंडाल तोरणद्वार की साज सज्जा से पूजा स्थलों की रौनक बढ़ गयी है. बाजार में सरस्वती पूजा के प्रसाद आदि सामाग्रियों के खरीददारी को लेकर भीड़ बढ़ गयी है. छात्र-छात्राओं में सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर आस्था भक्ति भाव का उत्साह बना हुआ है. सरस्वती प्रतिमा को पूजा आयोजन तक ले जाया जा रहा है. हर तरफ सरस्वती पूजा का चहल पहल दिखायी पड़ रही है. पूजा को लेकर हर तरफ गहमा गहमी बढ़ गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
