मनिहारी के नये थानाध्यक्ष बने संतोष कुमार झा

मनिहारी के नये थानाध्यक्ष बने संतोष कुमार झा

मनिहारी मनिहारी थानाध्यक्ष पुअनि संतोष कुमार झा बने है. कटिहार नगर थाना में थे. मनिहारी निवर्तमान थानाध्यक्ष पंकज आनंद का तबादला कोढ़ा थानाध्यक्ष पद पर हुआ है. मनिहारी के नये थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बुधवार को योगदान किया. थाना के पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने स्वागत किया. नये थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई होगी. शराबबंदी को लेकर विशेष कार्रवाई की जायेगी. दियारा क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढायी जायेगी. जेल से जमानत पर छूटे अपराधियों पर नजर रखी जायेगी. पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्री संबंध बनाये जायेंगे. जनसंवाद किये जायेंगे. क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >