समेली संगठन को मजबूत बनाने को लेकर राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता में छोहार पंचायत में पंकज यादव के दरवाजा पर सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया. दूसरी बार राजद के पंचायत अध्यक्ष का चयन संजय चौधरी को किया गया. राजद कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि छोहार पंचायत में अब राजद संगठन मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की सरकार बनाना है. प्रखंड उपाध्यक्ष पवन यादव, ज्वाला यादव, सुबोध देव, नंदलाल यादव, भोला मंडल, प्रिंस सिंह, शंकर ऋषि, अजीत मेहता आदि राजद कार्यकर्ता शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
