सालमारी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार सालमारी पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाकर जुर्माना वसूला है.

बलिया बेलौन. एसपी शिखर चौधरी के निर्देशानुसार सालमारी पुलिस ने सोमवार को वाहन जांच अभियान चलाकर जुर्माना वसूला है. इस अवसर पर वाहनों का कागजात की जांच की. बाइक सवार को हेलमेट लगाकर चलने की बात कही गयी. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया की अपराध को रोकने व शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए वाहन जांच अभियान चलाया जाता है. आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने व शराब तस्करी पर लगाम लगाने के साथ साथ बाइक सवार को हेलमेट लगा कर वाहन चलाने की आदत डालने के लिए वाहन जांच अभियान में तेजी लायी गयी है. सोमवार को पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच करते की वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया. साथ ही वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चलने व बाइक सवार को हेलमेट लगाने की सलाह दी गयी. उन्होंने बताया की सुरक्षित यातायात के लिए यह जरूरी है. वाहन जांच के क्रम में ओवर लोडेड गाड़ियों पर नजर रखी गयी. वाहन जांच अभियान चलाये जाने से हड़कंप मचा रहा. बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले या कागजात की कमी वाले वाहन चालक घंटों दूर खड़े रहकर जांच अभियान समाप्त होने का इंतजार करते देखे गये. लोगों ने वाहन जांच अभियान चलाये जाने की सराहना करते हुए कहा की इस से अपराध में कमी आयेगी. हेलमेट लगाकर बाइक चलाने की आदत पड़ेगी. समय- समय पर इस तरह का वाहन जांच अभियान चलाना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >