शिव भक्ति में डूबा सालमारी, शिव चर्चा में उमड़े श्रद्धालु

सालमारी में मंगलवार को शिव भक्ति की अनुपम छटा देखने को मिली.

बलिया बेलौन. सालमारी में मंगलवार को शिव भक्ति की अनुपम छटा देखने को मिली. स्थानीय व्यापारी अशोक अग्रवाल, हेंमत अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, पवन अग्रवाल के सहयोग से भव्य शिव चर्चा का आयोजन किया गया. सालमारी सहित कटिहार, हसनगंज, सोनौली, बारसोई, आजमनगर, कदवा सहित आसपास के इलाकों से भी श्रद्धालु पहुंचे. शिव चर्चा कार्यक्रम दोपहर दो बजे से प्रारंभ होकर संध्या छह बजे तक चला. इस दौरान भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं ने शिव कथा एवं भजनों का आनंद लिया. हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. शिव चर्चा की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई. जिसके बाद कथावाचक ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन किया. कथा के दौरान शिव और पार्वती के पौराणिक प्रसंगों, शिव तांडव, शिव विवाह और सावन माह की महत्ता पर विस्तार से चर्चा हुई. भजनों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया. कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >