समेली प्रखंड मुख्यालय पहुंचे रुपौली विधायक शंकर सिंह साहित्य रत्न अनूप लाल मंडल की प्रतिमा अनावरण को लेकर उन्होंने कहा साहित्य रत्न अनूप लाल मंडल को राष्ट्रीय सम्मान मिलना चाहिए. किसी कारणवश मुख्यमंत्री समेली नहीं आ पाये. बताया कि बरारी विधायक विजय सिंह मिले हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जल्द ही समेली प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रतिमा का अनवारण करेंगे. मौके पर बीडीओ सत्येंद्र सिंह, पंचायती राज पदाधिकारी हाशिम, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि सुमन शर्मा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय सुमन, समाज सेवी सुनील शर्मा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया,
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
