कटिहार कटिहार आरपीएफ ईस्ट कार्यालय प्रभारी के निर्देश पर आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाकर रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन से एक नाबालिग को रेस्क्यू कर उसे चाइल्ड लाइन के सुपूर्द कर दिया. आरपीएफ ने बुधवार को ट्रेन एवं प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाया. उसी क्रम में रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर रूकी. जब आरपीएफ ट्रेन की तलाशी शुरू की तो. ट्रेन के एस 5 कोच में एक नाबालिग बैठा हुआ था. आरपीएफ को संदेह हुआ तथा बालक एवं उसके आसपास पूछताछ की तो यह बात सामने आया की बालक अकेले हैं. आरपीएफ ने उसका रेस्क्यू कर जब कार्यालय लेकर पहुंचे तो बालक ने बताया कि उसकी मां ने उसे ट्रेन में बैठाकर उतर गई. बालक ने अपने माता-पिता का नाम एवं स्थान का भी नाम आरपीएफ को बताया. इसके पश्चात आरपीएफ ने बरामद बच्चें को चाइल्ड लाइन के सुपूर्द कर दिया.
रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन से नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन से नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
