मुखिया ने 6.65 लाख की लागत से सड़क मरम्मत कार्य का किया शुभारंभ

प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित वार्ड संख्या सात चंदेली भर्रा गांव मुख्य सड़क से सोमरा उरांव के घर तक सड़क मरम्मति कार्य का शुभारंभ मुखिया सागर यादव ने फीता काटकर किया.

हसनगंज. प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित वार्ड संख्या सात चंदेली भर्रा गांव मुख्य सड़क से सोमरा उरांव के घर तक सड़क मरम्मति कार्य का शुभारंभ मुखिया सागर यादव ने फीता काटकर किया. सड़क मरम्मति कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गयी. मुखिया ने कहा कि वर्षों से ग्रामीणों की मांग थी कि मुख्य सड़क से गांव तक जाने वाली सड़क जगह-जगह धंस गयी है. साथ ही सड़क जर्जर हो गयी. सड़क धंसने व जर्जर हो जाने से बड़ी वाहनों का गांव तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है. जलजमाव व कीचड़ की समस्या बनी रहती है. मौके पर ग्रामीणों की मांग व परेशानी को देखते हुए षष्ठम वित्त आयोग टाइड मद से 06 लाख 65 हजार की लागत राशि से सड़क मरम्मति कार्य का शुभारंभ किया गया है. सड़क मरम्मत कार्य हो जाने से लोगों को जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी. इस अवसर पर संजीव कुमार झा, विपिन कुमार झा, वार्ड सदस्य माला देवी, अमन कुमार झा, बोबी कुमारी, खुशबू देवी, रमनो देवी, झमरो देवी सहित कई स्थानीय ग्रामीण आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >