चंदवा चौक के निकट सड़क हादसा: एक मजदूर की मौत, तीन घायल

चंदवा चौक के निकट सड़क हादसा: एक मजदूर की मौत, तीन घायल

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के चंदवा चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी मजदूर पूर्णिया से काम के लिए जा रहे थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार मजदूर मैजिक वाहन से सेमापुरगंज टोला जा रहे थे. रास्ते में चंदवा चौक के पास साइड लेने के दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया. गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. वाहन में सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही रौतारा पुलिस की 112 डायल टीम मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सिकंदर महालदार पिता स्व बहादुर महालदार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सभी मजदूर हाउसिंग बोर्ड रंगभूमि चौक, पूर्णिया के निवासी थे. जानकारी के मुताबिक ये मजदूर गंज टोला क्षेत्र में बन रही सड़क परियोजना में किलोमीटर सूचक व पट्टी लगाने का कार्य कर रहे थे. हादसे के समय वाहन में मार्किंग मशीन व लगभग 10 बोरा निर्माण सामग्री भी लदी हुई थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >