कटिहार राजद की ओर से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. राजद जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण आवास कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने की. संगोष्ठी में जिला अध्यक्ष ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के कार्यों को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के हक की लड़ाई लड़ी और सत्ता में रहते हुए भी सादगी और ईमानदारी की मिसाल पेश की, उनकी नीतियां और विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं. जयंती के अवसर पर राजद द्वारा मासूम बच्चों को भोजन भी कराया गया. आयोजन को मानवीय और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संदेश दिया. सुदामा सिंह, तारकेश्वर ठाकुर, कुंदन यादव, भोला पासवान, जाहिद, समरेंद्र कुणाल, बिनोद साह, बासुलाल आदि बड़ी संख्या में राजद के नेता व कार्यकर्ता थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
