सबका सम्मान-जीवन आसान: डीएम ने 51 लोगों की समस्याओं पर की सुनवाई

सबका सम्मान-जीवन आसान: डीएम ने 51 लोगों की समस्याओं पर की सुनवाई

कटिहार बिहार सरकार के सात निश्चय तीन के सातवां निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत सोमवार को डीएम आशुतोष द्विवेदी ने समाहरणालय के सभागार कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आये सभी आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निस्तारण के आदेश दिया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये 51 आवेदकों ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन समर्पित किये. सर्वाधिक 26 मामला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे. जिनमें मुख्य रूप से भूमि मापी, मुआवजा उपलब्ध कराने, अतिक्रमण मुक्ति, भूदान, नामांतरण, वासगीत पर्चा जारी करने तथा एसीपी का लाभ दिलाने संबंधी समस्याएं शामिल थे. अन्य मामलों में एसडीओ व भूअर्जन से संबंधित दो-दो, डीइओ से संबंधित चार, डीसीएलआर से संबंधित तीन, एडीएम से संबंधित 10 तथा डीपीआरओ, डीएसआर, सीएस व आपदा से संबंधित एक-एक मामला शामिल थे. सुनवाई के दौरान डीएम ने कुछ आवेदकों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया तथा शेष मामलों के यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सात निश्चय तीन के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार में प्राप्त मामलों का निस्तारण करते हुए उसी दिन प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को भेजना सुनिश्चित करेंगे. डीएम के अलावा अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी लोक जन शिकायत प्रशाखा, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >