गोविंदपुर में रटंती काली पूजा संपन्न

सालमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में रटंती काली पूजा सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ

बलिया बेलौन.

सालमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में रटंती काली पूजा सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह व श्रद्धा का माहौल देखने को मिला. पूजा समिति की ओर से मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. यहां धार्मिक संगीत व रामायण पाठ से वातावरण भक्तिमय रहा. पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह प्रदेश जदयू युवा महासचिव विकास कुमार अग्रवाल, जदयू प्रदेश युवा सचिव इमरान आलम ने बताया कि यह आयोजन गांव वासियों के सहयोग से संभव हो सका है. रटंती काली पूजा का सफल आयोजन में विकास अग्रवाल, इमरान आलम, संजय गुप्ता, अशोक सिंह, मोतीलाल तांती, ललन झा, संजय कुमार मंडल, हीरालाल राय, लालू राय, बुद्धन मंडल, रोहित कुमार राय, अर्जुन परिवार, प्रताप परिहार, विक्रम मंडल, शंकर राय आदि सराहनीय सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >