रामनवमी, नपं क्षेत्र में होगी सफाई, चूना का छिड़काव भी

रामनवमी, नपं क्षेत्र में होगी सफाई, चूना का छिड़काव भी

रामनवरी को लेकर नगर पंचायत में हुई बैठक, दिये गये कई निर्देश कटिहार रामनवमी को लेकर नगर पंचायत कोढ़ा की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही है. नगर पंचायत क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी में सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई जमादारों के साथ समीक्षा की गयी. मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने खुद स्थिति का जायजा लिया. सफाई जमादारों को निर्देशित किया कि रामनवमी की शोभायात्रा मार्गों पर विशेष साफ-सफाई, चूना छिड़काव व ब्लीचिंग का कार्य सुनिश्चित किया जाय. गेड़ाबाड़ी बाजार से निकलने वाली शोभायात्रा तथा मूसापुर से आने वाली शोभायात्रा के मार्गों पर कल सुबह से सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. इन मार्गों को पूरी तरह स्वच्छ और सुगम बनाया जायेगा. राम भक्तों के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में आगामी 8 अप्रैल तक भजन-कीर्तन एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन लगातार जारी रहेगा. इसी क्रम में वार्ड संख्या 10 के पार्षद विमल पासवान ने जानकारी दी कि सेमापुर मोड़ स्थित मंदिर परिसर में 8 अप्रैल तक सफाई कर्मियों की आवश्यकता बनी रहेगी. उन्होंने नगर पंचायत से इस दिशा में सहयोग की मांग की है. मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा रामनवमी के अवसर पर किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >