ट्रेन से गिरकर रेल यात्री की मौत

ट्रेन से गिरकर रेल यात्री की मौत

कटिहार कटिहार-बरौनी रेलखंड के बखरी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरने से अररिया निवासी एक रेल यात्री की मौत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के कम में गुरुवार को हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार अररिया निवासी राजस्थान में काम करता था. राजस्थान से वह दिल्ली आया तथा सीमांचल एक्सप्रेस पकड़कर अपने घर अररिया जा रहा था. इसी दौरान बखरी रेलवे स्टेशन के समीप वह ट्रेन से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे रेल पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आ रहे थे. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी. रेल पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. जहां रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरांत शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >