19 को होगा रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार सदस्य के लिए चुनाव

19 को होगा रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार सदस्य के लिए चुनाव

कटिहार. नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की एक बैठक चेंबर भवन में आयोजित हुई. बैठक में कटिहार रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्यता को लेकर आगामी 19 जुलाई को चुनाव कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. इसी दिन शाम के पांच बजे से चेंबर सभागार में आम सभा का भी आयोजन किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी ने किया. चेंबर सचिव रवि महावर ने बताया कि डीआरयूसीसी में सदस्यता को लेकर एक से अधिक नाम आने से सर्वसम्मति से कोई राय नहीं बनने के बाद यह निर्णय लिया गया है.

चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि एक जुलाई निर्धारित की गई है. तीन जुलाई तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं. पिछली बैठक की संपुष्टि के बाद चेंबर कोषाध्यक्ष गणेश डोकानिया वर्ष 2019 20 का ब्यौरा प्रस्तुत किया. जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. बैठक में पूर्व अध्यक्ष अनिल चमरिया, निर्मल डालमिया, जगदीश प्रसाद, गणेश प्रसाद चौरसिया, विजय शर्मा, अनिल कुमार यदुका, संजीव कुमार माहेश्वरी, श्रीराम अग्रवाल, भुवन अग्रवाल, इंद्रजीत सिन्हा, शुभम कुमा��� साह, अरविंद बुच्चा, विनीता वाधवानी, मनोज सुराणा, श्याम चंद्रवंशी, दिलीप केजरीवाल, विजय अग्रवाल, पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >