रेलवे की ओर से वर्षों बाद रेल मेला 2025 का होगा भव्य आयोजन

डीआरएम बिल्डिंग स्थित रेलवे मैदान में एक बार फिर वर्षों बाद रेल मेला 2025 का भव्य आयोजन होगा.

कटिहार. डीआरएम बिल्डिंग स्थित रेलवे मैदान में एक बार फिर वर्षों बाद रेल मेला 2025 का भव्य आयोजन होगा. कटिहार रेलमंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ धीरज चंद्र कलिता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक सांस्कृतिक उत्सव, एकता और उल्लास का संगम है. कटिहार मंडल, पूर्वोत्तर सीमातं रेलवे द्वारा आयोजित रेल मेला 2025 एक बार फिर नयी ऊर्जा, भव्यता व संस्कृति के सगंम के रूप में आगामी 12, 13 और 14 अप्रैल 2025 को आयोजित होगा. तीन दिवसीय महोत्सव न केवल रेलव कर्मचारी और उनके परिवार के लिए, बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए भी एक उत्साहजनक और अविसमरणीय आयोजन सिद्ध होगा. आयोजित रेल मेला 2025 में देश भर के प्रसिद्ध कलाकारो द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जायेगी. जिसमें मुख्य रूप से बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका प्रिया मल्लिक, बिहार के सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्याम शैलेजा झा, राष्ट्रीय मंचों पर अपने कला का प्रदर्शन करने वाले दार्जिलिंग के प्रतिभावान कलाकार साइमन सेवा और टीम, असम के प्रसिद्ध गायिका निहारिका दत्ता, बिहार के लोकप्रिय हास्य कलाकार राज सोनी के अलावा संचित बसु एवं उनकी टीम द्वारा नृत्य नाटिका, बिहू नृत्य, असम तथा बिहार जैसे पारंपरिक लोक नृत्य जो दर्शकों को भारत के विविध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करायेंगे. इसके साथ किलकारी बाल भवन, कोशिश संगम के कलाकारों के द्वारा पेश प्रस्तुतियां दर्शकों को विशेष रूप से कटिहार आयेंगे. रेल प्रशाशन द्वारा धीरज बैंड पटना के साथ इसमें चुनिंदा स्थानीय कलाकारों को भी इसमें अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया. सीनियर डीसीएम सह पीआरओ धीरज चंद्र कलिता ने जानकारी देते हुए बताया कि कई वर्षों बाद कटिहार में आयोजित इस रेल मेला में विभिन्न विभागीय स्टॉल्स के साथ-साथ क्षेत्रीय शिल्प हस्तकला और खानपान की झलक दिखाने के वाले स्टॉल्स एवं फूड कोटस भी लगाये जायेंगे. जिसमें मिथिला पेंटिंग, पश्चिम बंगाल की कलाकृतियां, असम के बांस उत्पाद, बिहार के पारंपरिक व्यंजन एवं अन्य हस्तशिल्प शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >