कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने बढ़ रही भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता को कटिहार नगर सहित ऐसे विद्युत ट्रांसफार्मर को चिन्हित करते हुए उसके अधिभार को बढ़ाने के लिए अधिक केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित करने को कहा है. जिससे अधिक अधिभार के कारण लोगों को कठिनाई नहीं हो. पूर्व उप मुख्यमंत्री के निर्देश को गंभीरता से लेते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कटिहार ने प्रथम चरण में नगर के हृदयगंज, शरीफगंज तथा सीताराम चमरिया कॉलेज के निकट अधिष्ठापित विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है. हृदयगंज और शरीफगंज में जहां 200 केवीए का ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित था. अब उसके स्थान पर 315 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित किया जा रहा है. सीताराम चमरिया कॉलेज के निकट जो 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर था उसके जगह अब 200 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित किया जा रहा है. उच्च क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित किए जाने से इन क्षेत्रों में अब विद्युत आपूर्ति निर्बाध सुनिश्चित होगा.पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बताया की अन्य क्षेत्र में भी जहां उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित किए जाने की आवश्यकता हैं. उन्हें चिन्हित कर लिया गया है. उन स्थलों पर भी शीघ्र ही उच्च क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित किये जायेंगे. उन्होंने विद्युत आपूर्ति से संबंधित अन्य तकनीकी कठिनाइयों को भी कम से कम समय में दुरुस्त करने का निर्देश दिया. जिससे उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में परेशानी नहीं हो.
गर्मी में लोड बढ़ने से अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाये जा रहे, पूर्व उपमुख्यमंत्री
गर्मी में लोड बढ़ने से अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाये जा रहे, पूर्व उपमुख्यमंत्री
