कुरसेला मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण योजना के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के दो जगहों पर किये गये शिलान्यास के शिलापट पर कार्य योजना पर व्यय का प्रक्कलित राशि अंकित नहीं था. प्रक्कलित राशि अंकित नहीं होने से सवाल उठाया जा रहा था. योजना के संबंध में आमजनों को कैसे व्यय की जाने वाली राशि ज्ञात होगा. इस बात को लेकर सवाल उठ खड़ा हुआ है. बरारी विधायक बिजय सिंह ने शनिवार को दो ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
